नायक समाज : 11 जोड़े बने हमसफर

2442
नायक समाज
सामुहिक विवाह समारोह आयोजित

बीकानेर। गंगाशहर स्थित शिव-पार्वती मंदिर भवन में आज नायक समाज के 11 जोड़े हमसफर बने। नायक समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में सामुहिक विवाह समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

समारोह में में मुख्यअतिथि कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला, गोपाल गहलोत, नायक समाज क्रांति मंच के अध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक थे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के मकसूद अहमद, वल्लभ कोचर एवंं हजारी देवड़ा थे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामनाएं की।

समिति के किशनाराम नायक के अनुसार इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने नायक समाज के लोगों को बधाई देते हुए इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण और सराहनीय बताया। उन्होंने नायक समाजकहा कि ऐसे आयोजन समाज में चेतना उत्पन्न करने वाले होते हैं।

गोपाल गहलोत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागृति का संचार होता है। आज नायक समाज ने अपनी मेहनत से समाज में एक अलग मुकाम बना लिया है।

नायक समाज क्रांति मंच के अध्यक्ष धमेन्द्र नायक ने बताया कि समाज के 11 जोड़ों का सामुहिक विवाह समारोह आज समाज के सभी साथियों के सहयोग से किया गया है। समारोह में 11 दुल्हनों को उपहार स्वरूप आवश्यक घरेलू सामान समाज की तरफ से भेंट किया गया है। आने वाले समय में ऐसे और भी आयोजन किए जाएंगे।

इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की मेघा रतन ने मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र सभी 11 जोड़ों को प्रदान किए।

आयोजन में पाबूराम नायक, जेठाराम नायक, बिरजू पहलवान, मैक्स नायक, पूनमचंद नायक, फूसाराम नायक, मेघराज नायक, बालाराम नायक, भीखाराम नायक, रामगोपाल नायक, नरेश कुमार नायक, टीकूराम नायक, चौरूराम नायक, मानाराम नायक सहित समाज के बहुत से लोगों का सहयोग रहा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.