हर्षोल्लास से मनाया नंद उत्सव

बीकानेर। सिंगियों के चौक में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को नंदोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जन्म प्रसंग में पुष्पवर्षा की और डांडिया खेला।
कथावाचक पंडित विजयशंकर व्यास ने बताया कि सृष्टि के पालक भगवान कृष्ण के जन्म को हर कथा में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भगवान के जन्म पर श्रद्धालु खुशियां व्यक्त करते हैं और जश्न मनाते हैं। आयोजन से जुड़े ओम भादाणी ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के शिशु रूप पर पुष्पवर्षा की और डांडिया खेला।

 

 

Newsfastweb: