नि:शक्तजनों को वितरित किए उपकरण
बीकानेर। जिला प्राधिकरण की ओर से आज श्रीडूंगरगढ़ स्थित न्यायालय परिसर में नालसा विधिक सेवा शिविर मॉडल स्कीम का आयोजन किया गया। शिविर में नि:शक्तजनों को उनकी जरूरत के मुताबिक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में जिला सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा संयुक्त सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर देवकुमार खत्री ने नि:शक्तजनों में महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से ट्राई साइकिल, व्हील चैयर, ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र व बैशाखी वितरित किए और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित किया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि विधिक चेतना के रूप में नि:शुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीडि़ता प्रतिकर स्कीम-2011, मुफ्त कानूनी सलाह आदि की जानकारी दी।
इस अवसर पर उन्होंने 8.09.2018 को राष्ट्रीय लोक अदालत व मध्यस्थता के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने उपस्थित जनों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का मौके पर लाभ उठाने बाबत प्रोत्साहित किया।
उन्होंने आह्वान किया कि वे शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए काउन्टरों से उन योजनाओं के आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा करावें तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-2 अमित कुमार कड़़वासरा ने की। विशिष्ट अतिथि जोधपुर से आए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवकुमार खत्री तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-बीकानेर पवन कुमार अग्रवाल
थे।
शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी, रेलवे मजिस्ट्रेट विक्रम सिंह भाटी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-श्रीडूंगरगढ़ मुकेश कुमार, अबलॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, श्रीडूंगरगढ़ के एसडीएम जयसिंह मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेन्द्रंसिंह मान, बीडीओ वीरपाल सिंह, महावीर विकलांग सहायता समिति के अन्नत वीर जैन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी,अधिवक्ता व आमजन मौजूद रहे।











