नाल पुलिस ने गिरफ्तार किया हार्डकोर अपराधी

2483
हार्डकोर अपराधी
ए प्लस श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर आया पकड़ में

बीकानेर। नाल पुलिस ने आज नाकाबंदी के दौरान जोधपुर के हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार हथियार भी बरामद किया है।

थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देश पर जिले में की जा रही ए प्लस श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नम्बर प्लेट लगी एक कार जैसलमेर राजमार्ग पर आई तो उसे रोकने की कोशिश की। चालक कार को तेजगति में ले जाने लगा तो पीछा कर उसे पकड़ा गया। कार में दो युवक सवार थे। कार की तलाशी ली गई तो खलासी सीट के नीचे से तलवार और डेशबोर्ड में रखे लगभग सत्तर हजार रुपए बरामद किए गए।

दोनों युवकों से पूछताछ की तो उनमें से एक ने अपना नाम पेमाराम पुत्र चिमाराम बिश्नोई और दूसरे युवक ने अपना नाम बचनाराम पुत्र जगमालराम निवासी भोजासर, जोधपुर बताया। इनसे तलवार लेकर घूमने की वजह पूछी गई तो इन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी ने बताया कि पेमाराम हार्डकोर अपराधी है। जोधपुर जिले के भोजासर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ 25 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी को आम्र्स एक्ट में और उसके साथी बचनाराम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.