नगर निगम : वाल्मीकि समाज ने आयुक्त को दिया ज्ञापन

स्वर्णजाति के सफाइकर्मियों को मूल कार्य पर लगाने की मांग

बीकानेर। नगर निगम में आज वाल्मीकि समाज के लोगों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आयुक्त के आदेशों की पालना नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल ने आयुक्त से 14 जून को जारी आदेशों की पालना नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन देने आए प्रतिनिधिमण्डल में शमिल ज्ञानप्रकाश बारासा ने बताया की उन्होंने तीन सूत्री मांग पत्र नगर निगम आयुक्त को दिया है। ज्ञापन के जरिए आयुक्त को अवगत कराया गया है कि उन्होंने 14 जून को आदेश जारी किए थे जिसमें कहा गया था कि स्वर्णजाति के वे लोग जो नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त हुए हैं और उनसे सफाई कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं।

ऐसे कर्मचारियों को उनके मूल पद पर लाया जाए। लेकिन आयुक्त के इन आदेशों की पालना स्वच्छता निरीक्षक नहीं कर रहे हैं। स्वच्छता निरीक्षकों की स्वर्णजाति के सफाईकर्मियों से मिलीभगत है, जिसके चलते उनसे मूल कार्य नहीं करवाया जा रहा है।

साथ ही आयुक्त से मांग की गई है कि वाल्मिकि समाज के लोग जो सेनेटरी इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें वरीयता के आधार पर लगाया जाए। जिससे उन्हें उनकी योग्यता का फल मिल सके।

 

Newsfastweb: