मुगल के प्रयास रंग लाए, पीडि़त किसानों को दिलाई राहत

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

संभाग में पिछले दिनों मौसम की मार से किसानों की नब्बे फिसदी गेंहू की फसल चमकहीन हो गई थी। इस गेंहू को भारतीय खाद्य निगम ने खरीद से इंकार कर दिया। संभाग के हनुमानगढ,श्रीगंगानगर और बीकानेर किसानों ने अपनी यह पीड़ा खाद्य निगम के प्रदेश परामर्श समिति सदस्य रमजान मुगल को बताई।

किसानों ने बताया कि ओलावृष्टी के कारण गेंहू की फसल को खासा नुकसान पहुंचा और गेंहू चमकहीन हो गया,इसे खाद्य निगम के अधिकारी खरीद से इंकार कर रहे है। किसानों की इस पीड़ा को रमजान मुगल ने गंभीरता से लेते हुए पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को अवगत कराया।

केन्द्रीय मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को निर्देश देकर हनुमानगढ,बीकानेर और श्रीगंगानगर के किसानों को राहत देने के लिये ओलावृष्टी पीडि़त किसानों से गेंहू खरीद के निर्देश दिये। इससे किसानों में प्रसन्नता की लहर है। वहीं भारतीय खाद्य निगम राजस्थान प्रदेश परामर्श समिति सदस्य रमजान मुगल ने पीडि़ता किसानों को राहत देने के लिये केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आभार जताया है।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqC70kPx2S9FBh0Xy3cqvT

Newsfastweb: