मदर्स डे- महिलाओं की पीड़ा सुनी, किया इलाज, दिया सम्मान

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

मदर्स डे ही सही, देखभाल और सेवा के लिए किसी बहाने की आवश्यकता नहीं, जरूरत है रोज मदर्स डे मनाने की। बीकानेर में मातृत्व दिवस पर अनेक संगठनों ने सेवा कार्य किए। भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की ओर से एस.डी.कॉन्वेंट की ओर से शांति निवास वृद्ध आश्रम में चिकित्सा शिविर लगाया गया। घर परिवार से बेघर सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां व उचित परामर्श दिया गया।

संस्था की संरक्षक शशि चुग, अध्यक्ष डॉ.दीप्ति वाहल, सचिव सुशन भाटिया व सह सचिव ज्योति मारू ने विभिन्न परिस्थितियों के कारण घर को छोड़कर वृद्ध आश्रम में रह रही महिलाओं के दुख-दर्द को सुनकर ढाढ़स बंधवाया। शशि चुग व सचिव सुशन भाटिया ने वृद्ध महिलाओं का सम्मान किया। वहीं अध्यक्ष डॉ.दीप्ति वाहल ने आश्रम को बीकानेर नर्सिंग होम की ओर से गोद लेकर माह में एक बार सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां देने की बात कही।

प्रेग्नेंसी टू इंफेंसी

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता बी.जी. व्यास ने अपने जन्मदिन आश्रम में मनाया तथा एक ट्राईसाइकिल देने का आश्वासन दिया। सुरक्षित मातृत्व और बच्चे की देखभाल और विकास के लिए प्रेग्नेंसी टू इंफेंसी अनूठा कार्यक्रम महावीर इंटेराशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा मातृत्व दिवस पर चालू किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 7 रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में 20 गर्भवती महिलाओं की प्रेगनेंसी कॉउंसलिंग की गई। जिसमें गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण,स्तनपान का महत्व,आत्म देखभाल,शारिरिक विकास एवं नियमित पोषित आहार के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें ठंडा दूध पिलाया गया।

संस्था अध्यक्ष रेणु गुजरानी ने बताया 8 जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं की शिशु जन्म तक उनकी पोषण आहार प्रदान करने की जिम्मेदारी संस्था के सदस्यों द्वारा ली गई। डॉक्टर मेहबूब अली दाउदी ने कहा इस कार्य से आर्थिक एवं शारीरिक कमजोर प्रसूति को मदद मिलेगी। इस सेवा कार्य में डॉक्टर अनिता काबरा, जोन अध्यक्ष चारु नाहटा, केंद्र अध्यक्ष रेणु गुजरानी, सचिव प्रियंका, प्रोजेक्ट कन्वेनर रजनी नाहटा, विनोद, कृष्णा आदि उपस्थित थी।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

Newsfastweb: