माँ को ही मार दिया…

2294

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

हिंसा और द्वेषता का माहौल इस कदर हावी हो रहा है कि रिश्तों को भी किनारे रख कर अपराध हो रहे हैं। बीती रात नोखा के सलुंडिया गांव में एक पुत्र ने वृद्ध माँ की लाठी से पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

नोखा थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन करने में जुट गई है। ऐसा क्या हुआ कि पुत्र ने जन्म देने वाली माँ को मौत के घाट उतारा। बताया जा रहा है कि इससे पहले अपनी पत्नी को भी पीटा था. पुलिस ने बताया कि छानबीन चल रही है, अभी तक कोई पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। ज्ञात रहे हाल ही में कुछ दिनों पहले दामाद द्वारा सास को मारने का भी मामला सामने आया था।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.