आने वाला है मानसून, इन जगहों पर हो सकती है बारिश

24 घंटे में केरल तट पर दस्तक देगा मानसून

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे में दक्षिणी पश्चिमी मानसून केरल तट पर दस्तक दे देगा। नागालैंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और केरल में अगले 72 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

साथ ही, उत्तर भारत के कई इलाकों में चल रही गर्म हवाओं (लू) से भी अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा झारखंड और बिहार के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इस साल मानसून के दिल्ली में 1 जुलाई को पहुंचने की उम्मीद है। साल 2014 में मानसून 5 जून को, 2015 में 6 जून को और 2016 में 8 जून को आया था. जबकि, 2018 में मानसून ने केरल में तीन दिन पहले 29 मई को ही दस्तक दे दी थी।

पिछले साल देश में सामान्य बारिश हुई थी। मौसम विज्ञानिक सोमा सेन रॉय के मुताबिक मानसून के देर से आने से बारिश की मात्रा में किसी तरह की कमी नहीं आएगी।

मानसून में देरी हुई है। हालांकि, जून में मानसून की बारिश अनुमान से कम रह सकती है। असामान्य स्थिति की वजह से मानसून में देरी हो रही है। वैसे इस साल औसत मानसून का अनुमान है।

अपनी न्यूज़ इस नम्बर पर भेजें

pawan bhojak 9252613331

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

Newsfastweb:

View Comments (0)