छात्रसंघ चुनाव के लिए बनाई गई मॉनीटरिंग कमेटी

नियंत्रण कक्ष स्थापित, संभागवार बनाई गई कमेटियां

बीकानेर। प्रदेश भर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए कॉलेज शिक्षा विभाग ने एक मॉनीटरिंग कमेटी गठित की है। यह कमेटी छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए बनाई गई है।

विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ.ज्योत्सना भारद्वाज के संयोजन में कमेटी बनाई गई है। कमेटी में संयोजक सहित आठ सदस्य हैं।

जानकारी के मुताबिक चुनाव के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिए गए हैं। संभागवार कमेटियां बनाकर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। छात्रसंघ चुनाव से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कॉलेज प्राचार्य मॉनीटरिंग कमेटी से सम्पर्क कर सकते हैं और नियंत्रण कक्ष में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार बीकानेर संभाग में डॉ. दीपाली भार्गव, जयपुर संभाग में डॉ. मनीष गुप्ता, कोटा संभाग में डॉ. अंजू सुथार, उदयपुर संभाग में डॉ. केशव शर्मा, भरतपुर संभाग में डॉ. रिचा देवानी, जोधपुर संभाग में डॉ. भावना शर्मा और अजमेर संभाग में डॉ. सुधा राठी को मॉनीटरिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

 

Newsfastweb: