कांग्रेस के सच्चे सिपहसालार थे मोहमद उस्मान आरिफ : डॉ. कल्ला

2368
उस्मान आरिफ
शहर जिला कांग्रेस की ओर से स्मरण सभा आयोजित

बीकानेर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल मोहम्मद उस्मान आरिफ की 23वीं पुण्यतिथि पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्मरण सभा आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेसजनों ने दिवंगत उस्मान आरिफ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि मोहम्मद उस्मान आरिफ की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत ब्लॉक से हुई थी और अपनी कर्मठता और पार्टी के प्रति वफादारी के चलते वे जिले से प्रदेश और प्रदेश से राष्ट्रीय राजनीति के सितारे बने। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के राज्यपाल जैसी महत्वपूर्ण भूमिका भी उन्होंने इमानदारी से निभाई थी।

डॉ. कल्ला ने कहा कि राजनीतिक ओहदों को पाकर भी उन्होंने कभी अहंकार को हावी नहीं होने दिया था। उनका जीवन हमेशा सादा जीवन, उच्च विचार की लोकोक्ति जैसा रहा।

स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने उस्मान आरिफ को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे संगठन के वफादार सिपाही थे। उनका मकसद साफ था कि पार्टी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा जाए और उसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहे।

इतना ही नहीं साहित्य और गजल के माध्यम से वे तत्कालीन मुद्दों पर अपनी बात को बेबाकी से रखते थे। मोहम्मद उस्मान आरिफ को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए पार्टी और देश को मजबूत करने का कार्य करें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

स्मरण सभा में सोमचन्द सिंघवी, श्रीलाल व्यास, आनंदसिंह सोढ़ा, गुलाब गहलोत, शब्बीर अहमद, महबूब रंगरेज, अरुण व्यास, जयदीपसिंह जावा, गिरिराज पारीक, अमरजीत कौर, नितिन वत्सस सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद उस्मान आरिफ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.