ऑनलाइन रुपए जमा कराए पर नहीं आया मोबाइल

2331

ऑनलाइन ठगी का हुआ शिकार

बीकानेर। सरकार की ओर से बार-बार चेताए जाने के बावजूद लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। वेबसाइट पर लुभावने विज्ञापन देख कर साइबर ठगों के जाल में फंस लोग अपना आर्थिक नुकसान करवाने में लगे हैं। ऑनलाइन ठगी का ताजा मामला कोटगेट थाने में रविवार को दर्ज किया गया है। इस मामले में चौतीना कुंआ क्षेत्र में रहने वाले विक्रमसिंह पुत्र किशनसिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने एक वेबसाइट पर मोबाइल का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में बताए गए बैंक अकाउन्ट में तय राशि पेटीएम से जमा करवा दी। कई दिन बीत गए लेकिन ना तो कम्पनी ने मोबाइल भेजा और न ही जमा कराई गई राशि लौटाई। ऑनलाइन होने की वजह से किसी संबंधित से सम्पर्क भी नहीं साधा जा सकता है।

फिलहाल ठगी का शिकार हुए इस युवक की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर एक्सपर्ट की माने तो इस प्रकार के मामलों में आरोपियों को पकड़े जाने की संभावना बहुत कम होती है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.