Pawan Bhojak / thenews.mobilogicx.com
पीबीएम परिसर में एक व्यक्ति के मिलने तथा कुछ ही देर में फिर से गायब हो जाने का वाक्या मंगलवार सुबह हुआ है।
सामाजिक कार्यकर्ता पार्षद आदर्श शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे पीबीएम अस्पताल जा रहे थे तभी एक व्यक्ति जिसने कच्छा व बनियान पहना था, बदहाल स्थिति में नजर आया।
पार्षद आदर्श ने बताया कि उससे पूछताछ की तो वह कुछ बताने में असमर्थ हुआ तथा कुछ हद तक नशे की हालत में लग रहा था।
आदर्श शर्मा ने बताया कि उसे पीबीएम चौकी पर बिठाया तथा उसकी जेब से मोबाइल निकाल कर उसके घरवालों को फोन किया गया। फोन करने पर पता चला कि वह यूपी सहारनपुर से हैं।
बेटा बैंगलोर में इंजीनियर
उक्त व्यक्ति का नाम बिरमपाल बताया गया तथा उसका बेटा बैंगलोर में इंजीनियर है। सूचना मिलने पर उसके बेटे ने कहा कि वह शीघ्र फ्लाइट से बीकानेर पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
इसी दरम्यान चौंकाने वाली घटना यह हुई कि बिरमपाल जो पीबीएम चौकी के बाहर बैठा था, अचानक वहां से गायब हो गया और ढूंढने पर भी नहीं मिला।
यानि सुबह पांच बजे मिला और 10 बजे के करीब पुन: गायब हो गया। पार्षद शर्मा ने अचानक गायब हुए इस व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी है।
चौकी वालों ने बताया कि रात को भी यही व्यक्ति घूमते पाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि शायद किसी ट्रेन आदि में नशा खिलाकर उक्त व्यक्ति के साथ लूटपाट की गई हो।
Contact Parsad Adarsh Sharma
Mobile 9413211081












