नाबालिगा के साथ किशोर द्वारा दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर। जिले में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी ग्रामीण इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म होने, मारपीट कर घर से निकाले जाने, दहेज के लिए परेशान करने जैसे कई मामले सामने आते रहते हैं। आज भी नापासर थाना इलाके से ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव में ही रहने वाला किशोर बहला-फुसला कर  सूनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर लौटकर उन्हें बताया तो वे थाने पहुंचे हैं।

परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पीड़िता का पीबीएम अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया। मामले की जांच थानाधिकारी चन्द्रभान कर रहे हैं।

 

Newsfastweb: