राजस्व राज्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

2409
राजस्व राज्यमंत्री

बीकानेर। राजस्व राज्यमंत्री अमराराम ने बुधवार को सर्किट हाउस में राजस्व एवं उपनिवेशन से संबंधित समस्याएं सुनीं। इस दौरान कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, उपनिवेशन आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीणा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), यशवंत भाकर, राजस्व अपील अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा, उपखण्ड अधिकारी नानूराम सैनी, तहसीलदार गोविंद राम, अशोक बोबरवाल, रामकुमार व्यास आदि मौजूद थे।

राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों की उपनिवेशन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। इसके लिए काश्तकारों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान भी राजस्व एवं उपनिवेशन की समस्याएं सुनी जाएं।

इसके बाद राजस्व राज्यमंत्री अमराराम लूनकरणसर की गारबदेसर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर का अवलोकन व ई-मित्रा प्लस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

यहां ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की पीड़ा समझ कर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की है। सहकारी कर्ज माफी योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी गई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री राज्यश्री योजना, भामाशाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य एवं उजाला योजना, मुद्रा योजना आदि योजनाओं से आमजन लाभान्वित हुए हैं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे जमा हो रहे हैं।

इस अवसर पर राजस्व मण्डल अध्यक्ष वी श्रीनिवास, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा, मण्डल सदस्य चिरंजीलाल दायमा, कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, सहीराम दुसाद, सुमित गोदारा, सरपंच गणपतदास स्वामी, उपखण्ड अधिकारी रतन कुमार स्वामी भी मौजूद थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.