मिनी मैराथन (mini merathan) : बच्चों ने दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश 

2458

बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मंडल मुख्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में रविवार सुबह गंगाशहर स्थित महावीर चौक से मिनी मैराथन (mini merathan) दौड़ का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में शामिल बच्चों ने पर्यावरण रक्षा का संदेश जनमानस को दिया।

इन्होंने दिखाई हरी झंडी

मंडल सचिव देवानंद पुरोहित ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महापौर नारायण चौपड़ा, स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला डुकवाल, पुलिस उपाधीक्षक महावीरप्रसाद शर्मा एवं मंडल चीफ कमिश्नर (स्काउट) डॉ. विजयशंकर आचार्य ने मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर पर सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में पर्यावरण के संरक्षण की महती आवश्यकता पर बल दिया।

इस मौके पर राजकीय बांठिया बालिका सी. सैकेंडरी स्कूल भीनासर की प्राचार्या शशि वर्मा, स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर जोशी, उपप्रधान गिरिराज खैरीवाल, सचिव प्रभुदयाल गहलोत, समाजसेवी सीताराम कच्छावा, ओम रामावत, अशोक सुथार, विनोद गहलोत, रामेश्वर मारु सहित कई जने मौजूद रहे। मैराथन महावीर चौक से शुरू होकर बांठिया स्कूल भीनासर में संपन्न हुई। मैराथन में गंगाशहर व भीनासर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.