एमजीएसयू : हरिण के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

2586
विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन की छत पर मिले अवशेष

बीकानेर। गंगासिंह विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन की छत पर हरिण के अवशेष मिलने की घटना से विश्वविद्यालय में हड़कंंप मच गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अकादमिक भवन की छत पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के कुछ विद्यार्थी आज अकस्मात अकादमिक भवन की छत पर गए थे। वहां उन्होंने  हरिण का सिर, पैर, सींग आदि अवशेष पड़े देखे तो उन्होंने तुरन्त विवि प्रशासन को इसकी सूचना दी।

विवि प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां सूचना की तस्दीक की। विवि अधिकारियों ने नाल थाना पुलिस में मामले की जानकारी दी।

नाल थानाधिकारी धरम पूनिया मौके पर पहुंचते इससे पहले अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष विजयपाल डेलू भी संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

डेलू ने विवि प्रशासन के सामने आशंका जताई कि हरिण का शिकार किया गया है। वहीं नाल थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हरिण शिकार का ही लग रहा है। इस घटना से विवि प्रशासन सकते में है।

विवि में सुरक्षा पर सवाल
 विश्वविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की घटना होना वहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। जीव रक्षा विश्नोई सभा के पदाधिकारियों ने भी विवि में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.