अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि होंगे मेवासिंह

बीकानेर। ट्रोमा सेन्टर में तैनात नर्सिंगकर्मी मेवासिंह नेपाल में आयोजित होने वाली अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (International conference) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस हैल्पिंग यूथ नाम की नेपाल की एक एनजीओ आयोजित कर रही है।
13 से 15 जून तक नेपाल के विराटनगर और काठमांडू में आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में रोड सेफ्टी और एक्सीडेंट से बचाव विषय पर विचार-विमर्श होंगे। जानकारी के मुताबिक इस अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में नेपाल, भारत के अलावा जर्मनी, इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड, आयरलैण्ड, पुर्तगाल सहित कई देशों के एनजीओ शामिल होंगे।
Newsfastweb: