राज आता दिखने भर से कांग्रेसी आपस में भिड़ने लगे, राष्ट्रीय प्रवक्ता से हाथापाई

2509
  • पायलट हुए नाराज, मांगी रिपोर्ट

जयपुर। मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान जयपुर के पास स्थित शाहपुरा में शुक्रवार प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप चौधरी के साथ हाथापाई करने और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने गंभीरता से लिया है।

हाथापाई के शिकार हुए संदीप चौधरी और दूसरे गुट के आलोक बेनीवाल को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व अजमेर सांसद रघु शर्मा ने गले मिलाकर मामले को ठंडा करने की कोशिश की लेकिन मामला ठंडा नहीं हुआ। इसके बाद किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए थे। इसे भी पायलट ने गंभीरता से लिया है। पायलट ने शनिवार को पीसीसी में मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करने के दौरान कहा कि जो वाकया शुक्रवार को शाहपुरा और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में हुआ, बेहद गंभीर है। पार्टी में सबका सम्मान होगा, अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों मामलों की रिपोर्ट मांगी गई है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.