शनिवार को शहर काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी एंव शहर काँग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मेहबूब रंगरेज की अगुवाही मे काँग्रेस लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल ने नौगजा पीर दरगाह मे हाजिरी लगाकर एंव चादर पेशकर लोकसभा चुनाव मे जीत के लिए दुआ की|चादर पेश करने के बाद अमजद खान अब्बासी एंव मे हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी हुसैन की अध्यक्षता मे हज कमेटी बीकानेर मे सम्मान किया गया|इस अवसर पर मकसूद अहमद,अमान अहमद अब्बासी,रमजान कच्छावा,जाकिर नागौरी,अजीज अहमद अब्बासी,मो.मुख्यत्यार,मुनीर कुरैशी,जावेद अख्तर,एजाज खैरादी,अहमद अली,मो.मासूम,इकरार हसन,अहसान खान,इनायत अली,इकबाल रंगरेज आदि शामिल थे|
मेघवाल ने नौजगा पीर दरगाह में लगाई हाजिरी
Leave a Comment