बीकानेर। बीकानेर की खाजूवाला सीट से गोविन्दराम मेघवाल जीत गए है। भाजपा के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को हराया है। डूंगरगढ में माकपा के गिरधारीलाल महिया जीते हैं। बीकानेर पश्चिम पर कल्ला बढ़त की ओर हैं वहीं पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सिद्धि कुमारी जीत की ओर अग्रसर हैं। पश्चिम के रूझानों को देखते हुए डॉ. कल्ला की जीत तय बताई जा रही है और शहर के अंदरुनी क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं। वहीं नोखा से डूडी हारते नजर आ रहे हैं और बिहारीलाल बिश्नोई बारहवें राउंड में 5 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।