बीकानेर। कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय में पूरा हो। यह निर्देश नगर विकास न्यास कार्यालय में विकास व प्रस्तावित कार्यों के सम्बन्ध में सोमवार को आयोजित हुई बैठक में न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने दिए।
रांका ने बताया कि न्यास के नया अम्बेडकर भवन निर्माण, रामपुरा बापास निर्माण, मुख्यमंत्री जन आवास योजना आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में न्यास सचिव व अधीक्षण अभियंता सुषमा रस्तोगी, न्यास अधिशासी अभियंता भंवरु खां, ओमप्रकाश गोदारा, नेमीचन्द भादाणी, संजय माथुर, अशोक चौहान, कल्पना सूत्रकार शिवकुमार, रामजस पूनिया, राजेन्द्र सहारण सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।










