विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, चार के विरुद्ध मामला दर्ज

2281

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

कोटगेट थानान्तर्गत दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार लाल गुफा क्षेत्र की विवाहिता ने खुर्शीद, पवन व दो अन्यों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

प्रार्थिनी ने रिपोर्ट में बताया कि खुर्शीद उसके घर आया व इच्छा विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। फोटो खींच कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। जिसकी एवज में 50 हजार रुपए भी ले गया। इसके बाद फिर एक दिन खुर्शीद अपने दोस्त पवन व दो अन्य भी साथ में आए और मेरे साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी भादस व 67 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा को सौंपी गई है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.