विवाहिता की मौत, परिजनों के आरोप, मामला दर्ज

2464
विवाहिता

दहेज के लिए हत्या करने का ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए आरोप।

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के सिन्धु गांव में रहने वाली एक विवाहिता की आज पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाते हुए नोखा थाना में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक विवाहिता की मौत की सूचना पर आज पीबीएम मोर्चरी के आगे काफी संख्या में पीहर पक्ष के लोग एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे।

मृतका के पिता विजयसिंह के अनुसार उसकी बेटी उच्छब कंवर की शादी सात महीने पहले नोखा के सिन्धु गांव में रहने वाले भरत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहते थे।

कल जब उसकी बेटी अपने ससुराल में थी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके ससुराल वाले ही उसे पीबीएम अस्पताल लेकर आए थे। लेकिन बेटी के ससुराल वालों ने इसकी सूचना तक उन्हें नहीं दी।

उसने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत कैसे बिगड़ी, उसे क्या हुआ, इन सबकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। आज सुबह उच्छब ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। उसकी सूचना उन्हें मिली तो वे सीधे पीबीएम मोर्चरी पहुंचे थे। उन्होंने ससुराल वालों पर उनकी बेटी की हत्या का करने का आरोप लगाते हुए उन्हें न्याय देने की मांग की है।

वहीं नोखा थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि उदासर गांव के विजय सिंह ने एक लिखित रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी को पिछले सात महीनों से दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा है। इसलिए उसके पति, ससुर और सास पर षडयंत्र पूर्वक उनकी बेटी की हत्या करने और दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामले की पड़ताल में शुरू कर दी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.