बीकानेर। शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं से शहर में आए दिन जान व माल का नुकसान होता रहता है। इसे नगर निगम की बेपरवाही मानें जो इतने हादसे होने के बाद भी चेत नहीं रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श शर्मा ने बताया कि कोठारी मेडिकल रोड पर रहने वाली एक संतोष देवी पत्नी धन्नाराम अपने घर से मंदिर जा रही थी तभी रास्ते में एक गाय ने उसे गिरा दिया और उसके पेट पर उछल गई। गाय के मारने से महिला के 13 फैक्चर आ गए और आज सुबह उसकी मौत हो गई। पार्षद आदर्श शर्मा ने बताया कि शहर में खुलेआम घूम रहे ये पशु आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं। दो दिन पूर्व दर्शना देवी नामक महिला के पेट में सींग लगने से उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है जिसका फिलहल इलाज चल रहा है।












