बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार सुबह एक शख्स (man killed) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कोलायत पुलिस ने शव को वहीं के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के मुताबिक कोलायत में झझू रेलफाटक के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान चक विजयसिंह पुरा निवासी भंवरलाल के रूप में की गई है। मृतक बज्जू में चल रहे आवासीय शिविर में जा रहा था। फिलहाल इस बारे में मामला दर्ज नहीं किया गया है।











