अध्यक्षा रांका ने टीम सहित ली शपथ, कहा- प्रेक्षाध्यान पर रहेगा फोकस ..video

thenews.mobilogicx.com

Bikaner. प्रेक्षा शिविर लगे, शिक्षा एवं धार्मिक ज्ञान की अलख जगे तथा महिलाओं व बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो। इसी उद्देश्य के साथ ममता रांका ने गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष पद की शपथ ली।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे गंगाशहर स्थित शान्ति निकेतन में शासनश्री अमितप्रभाजी एवं साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी म.सा. के सान्निध्य में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता रांका व अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। शासनश्री अमितप्रभाजी ने कहा कि गुरु तीर्थंकरों ने भी बहनों को महत्व दिया है।

महिला शिक्षा तथा महिला स्वावलम्बन के क्षेत्र गुरुदेव तुलसी का अतुलनीय योगदान रहा है। चूंकि यह वर्ष आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष है तो अधिकतम प्रेक्षाध्यान शिविर आयोजित किए जाएं।

परामर्शक शारदा डागा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त प्रदीप गवांडे को साहित्य से सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि गुरु के सान्निध्य में होने वाले हर कार्य मंगल होते हैं।

परामर्शक शारदा डागा ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ नवकार मंत्र से हुआ तथा महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। मंत्री संजू लालाणी ने दो वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंजू आंचलिया ने आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता रांका ने टीम की घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण की।

महापौर नारायण चौपड़ा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष पवन छाजेड़, अणुव्रत समिति के मनोज सेठिया, जैन संस्कार विधि के संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया, जय तुलसी फाउंडेशन के हंसराज डागा, तेरापंथ महासभा अध्यक्ष पीसी तातेड़ तथा शान्ति प्रतिष्ठान ट्रस्टी नयनतारा छल्लाणी, कीर्ति सामसुखा, प्रकाश भंसाली तथा दिव्या रांका ने अपने विचार व्यक्त कर नवनिर्वाचितों को बधाई प्रेषित की।

इन्होंने ली शपथ

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मधु छाजेड़, संजू लालाणी, मंत्री कविता चौपड़ा, सहमंत्री बबीता सेठिया, मीनाक्षी आंचलिया, प्रचार-प्रसार मंत्री सुनीता पुगलिया, कन्या मंडल प्रभारी रेखा चौरडिय़ा, संयोजिका गरिमा सेठिया, उपसंयोजिका सौंपी डागा, तेरापंथ तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन की प्रभारी ललिता दफ्तरी, परामर्शक पुष्पा सेठिया, शारदा डागा, शकुन्तला तातेड़ तथा भावना छाजेड़ सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। समारोह का संचालन परामर्शक शारदा डागा ने किया। समारोह में गणेश बोथरा, नवरतन डागा, सुमेरमल दफ्तरी, धर्मेन्द्र डाकलिया, गजानन्द अग्रवाल, हनुमान रांका, पवन महनोत, किशन बैद तथा अरिहन्त नाहटा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यदि आप अपने वाट्सएप नम्बर के इनबॉक्स में न्यूज प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नम्बर पर अपना नाम लिखकर भेजें।

pawan bhojak 9252613331 bikaner news

खबर द न्यूज वाट्सएप के ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करकें ग्रुप से जुड़ें।

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

सम्बंधित समाचार

 

Newsfastweb: