ममता रांका बनीं चेयरपर्सन

2246

thenews.mobilogicx.com

रविवार को तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा साधारण सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा में आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। चुनाव अधिकारी शकुन्तला तातेड़ ने बताया कि नए अध्यक्ष पद हेतु ममता रांका का नाम रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति दी गई।

सर्वसम्मति से ममता रांका का नाम घोषित होने पर सदन ॐ अर्हम् से गूंज उठा। इसके साथ ही तेरापंथ कन्या मंडल गंगाशहर की संयोजिका के लिए गरिमा सेठिया का नाम घोषित किया गया। पद ग्रहण करने के बाद साध्वीश्री अमितप्रभाजी एवं गुप्ति प्रभाजी का मंगल उद्बोधन प्राप्त हुआ।

चुनाव से पूर्व मधु छाजेड़ ने संविधान का वाचन किया तथा कोषाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंजू आंचलिया ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधा भूरा, संजू लालाणी, नयनतारा छल्लाणी, भावना छाजेड़, शारदा डागा, प्रेम बोथरा, बबीता सेठिया, बिन्दू छाजेड़, सुनीता दोषी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन संतोष बोथरा ने किया।

यदि आप अपने वाट्सएप नम्बर के इनबॉक्स में न्यूज प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नम्बर पर अपना नाम लिखकर भेजें।

pawan bhojak 9252613331 bikaner news

खबर द न्यूज वाट्सएप के ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करकें गुप से जुड़ें।

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.