लोकसभा चुनाव मैदान में हो सकता है बड़ा फेरबदल

वाराणसी से ही चुनाव लड़ेगे मोदी
75 साल से अधिक उम्र के नेताओं पर होगा विचार

New Delhi / thenews.mobilogicx.com

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेगे। शुक्रवार को देर तक चली संसदीय बोर्ड की बैठक में इसका फैसला हुआ था। साथ ही विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनावों में बड़ा फेरबदल कर अधिक सीटों पर विजय हासिल करने के प्रयास किए जाएंगे।

देर रात तक चली इस बैठक में साफ दिख रहा था कि भाजपा कुछ नया पैंतरा अपनाएगी। इस बैठक में 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव लड़ाने पर विचार विमर्श किया गया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ भाजपा नेतृत्व की यह पहली बड़ी बैठक थी। इसमें उम्मीदवारों के लिए मानक तय करने, चुनावी माहौल का जायजा लेने और विपक्षी गठबंधनों की स्थिति पर व्यापक विचार किया गया।

सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व सांसदों को लेकर एन्टी इनकम्बेंसी को रोकने के लिए कई सीटों पर बदलाव की तैयारी में है। इसके कारण 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को लोकसभा चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला लिया जा सकता है।

दूसरी और झारखंड में भाजपा और आजसू के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। आजसू नेता सुदेश महतो ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद तय हुआ कि राज्य में भाजपा 13 और आजसू एक सीट यानि गिरीडीह पर चुनाव लड़ेगी।

तीन घंटे तक चली इस बैठक में क्या चर्चा की गई इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां से चुनाव लड़ेंगे सूत्रों ने बताया कि यह पहले से ही तय है कि मोदी अपनी वर्तमान लोकसभा सीट वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे साथ ही बताया कि पार्टी इस पर अभी विचार कर रही है कि मोदी किसी अन्य सीट से भी चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: