महावीर रांका ने हेलमेट वितरित कर किया अनूठा कार्य : वसुंधरा राजे

2385

हेलमेट वितरण कार्यक्रम

बीकानेर। छह हजार हेलमेट…. छह हजार हेलमेट…. कोई छोटा-मोटा काम नहीं है। इतनी संख्या में हेलमेट बांट रहे हो, यह संख्या कम नहीं है। वाकई महावीर रांका अच्छा काम कर रहे हो। यह बात मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सादुल क्लब मैदान में हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।

मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कहा कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग काफी जल्दी में रहते हैं, जबकि सुरक्षा के लिए पहले सावधानी रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महावीर रांका ने हेलमेट वितरित कर अपना फर्ज निभा दिया है, अब आपका कर्तव्य बनता है कि आप यह हेलमेट पहन कर ही बाइक चलाएं और आज यह तय कर लें कि आपके बच्चे भी बिना हेलमेट के कभी बाइक न चलाएं। मुझे विश्वास है कि अगली बार जब आऊं तो मुझे बिना हेलमेट कोई बाइक सवार नहीं दिखेगा।

माता-पिता को उठानी होगी जिम्मेदारी

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि उनका बेटा या बेटी जब बाइक लेकर निकले तो हेलमेट जरूर पहने। सभी अभिभावकों को अपनी संतान को समझाना चाहिए कि तेज गति से वाहन न चलाएं और सिर पर हेलमेट पहन कर जाने से किसी भी दुर्घटना से बचा जा सकता है।

भाटी ने अपने अंदाज में कहा कि सेठ महावीर रांका को न्यास का अध्यक्ष बनाना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का निर्णय सटीक रहा। भाटी ने कहा कि रांका ने 52 करोड़ की उधारी को चुका कर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य करवा दिए तथा प्रगतिरत हैं। पहले कभी ऐसा चैयरमेन नहीं देखा जो इतनी उधारी के बाद भी इतने वृहद विकास कार्य करवा रहा है। राज्यमंत्री देवस्थान विभाग राजकुमार रिणवा ने अपने सम्बोधन में कहा कि न्यास अध्यक्ष महावीर रांका पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। बड़ी संख्या में हेलमेट वितरित करके लोगों की सुरक्षा के लिए श्रेयस्कर कार्य किया है। रिणवा ने भजन प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को अच्छे कार्य करने की सीख भी दी।

हाथों में गदा, माथे पर चुनरी….

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने हुए मुख्यमंत्री को ‘गदा’ देकर अभिनन्दन किया वहीं महावीर रांका की धर्मपत्नी ममता रांका तथा सुनीता, रेखा, कंचन, दिव्या तथा जुबी रांका आदि पारिवारिक सदस्यों ने मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विधायक (पश्चिम) डॉ. गोपाल जोशी, विधायक (पूर्व) सिद्धि कुमारी, भाजपा नेता सुमित गोदारा, मस्त मंडल संरक्षक लूनकरण सामसुखा तथा प्रधान पंचायत समिति राधा देवी सियाग, रामकिशन आचार्य ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया मुख्यमंत्री सहित सभी ने भारत माता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।

आयोजकों ने किया स्वागत

हेलमेट वितरण कार्यक्रम के आयोजक श्री मस्त मंडल सेवा संस्थान के विजय मालू, पूनम चौरड़िया, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हनुमानमल रांका व गणेश बोथरा, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन से शेखर आचार्य व पवन महनोत, मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान उदयरामसर की ओर से नरेश यादव, कुलदीप यदव, टाइगर यूनियन से युधिष्ठर सिंह भाटी, विक्की गहलोत, न्यू तरुण मंडल सेवा समिति से सुरेश सांखला व रमेश भाटी, बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से धीरज व तुलसीराम जाजड़ा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

उपमहापौर व पार्षदों ने किया भी अभिनन्दन

उपमहापौर अशोक आचार्य व पार्षद मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, शंभु गहलोत, भगवतीप्रसाद गौड़, तेजाराम राव, जमनलाल गजरा, जगदीश प्रसाद मोदी तथा श्रवण गोदारा ने फूलों की बड़ी माला पहना कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

जागरूकता बनी मिसाल

हजारों लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था जब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाथ हिलाकर जनता को अभिवादन किया। जहां लोगों में हेलमेट मिलने की प्रसन्नता तो दिखाई दे रही थी वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा के प्रति जागरूकता भरा उद्बोधन दर्शा रहा था कि वसुंधरा इतनी जन-जन की मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दीपक व्यास, अरिहन्त नाहटा, सुनील चामडिय़ा, पंकज रांका, वल्लभ व्यास, चन्द्रशेखर शर्मा, दिव्या रांका, सोनू पारख, अनिता बैद आदि को हेलमेट वितरित किया। इसके पश्चात् उपस्थित छह हजार लोगों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.