पुलिस की दस टीमें जुटी हुई
बीकानेर। अन्तरराज्यीय गैंग के सदस्यों की तलाश में संभाग की पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंच गई है। श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना हलके में पिछले दिनों हिस्ट्रीशीटर विनोद श्योरान उर्फ जॉर्डन के हत्यारों को पकडऩे के जिला पुलिस के साथ एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भटनागर भी अपराधियों को सलाखों को पीछे भेजने में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि पुलिस की एक टीम कई दिनों से यूपी में लॉरेंस बिश्रोई गैंग के शूटरों को तलाश रही है। हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जानकारी के अनुसार जॉर्डन की जिम में हत्या करने के बाद लोरेंस बिश्रोई गैंग के अंकित भादू ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर मर्डर करने की जिम्मेवारी ले ली थी। इसके बाद से पुलिस अंकित भादू, सम्मत नेहरा व उसके साथियों की पंजाब, हरियाणा, यूपी, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि हत्यारों की पहचान हो चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। इस मामले में हत्यारों की धरपकड़ के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस को सफलता कुछ घंटों में भी मिल सकती है और कई दिन भी लग सकते हैं। पुलिस की दस टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए पूरी कोशिशें कर रही है।











