शौचाालयों पर लगे हैं ताले, पीने को नहीं है पानी

2406

परिवहन कार्यालय : मूलभूत सुविधाओं का अभाव है यहां

बीकानेर। कहने को परिवहन विभाग राजस्व प्राप्त करने में अग्रणीय माना जाता है लेकिन वहां पहुंचने वाले आमजन के लिए सुविधा वहां बिल्कुल भी नहीं है।

इस भीषण गर्मी में भी यहां न तो पीने का स्वच्छ और शीतल जल उपलब्ध है और न ही बैठने के लिए छाया। इतना ही नहीं यहां शौचालयों पर भी विभाग के ताले लगे हैं।

अधिवक्ता हनुमानप्रसाद शर्मा ने बताया कि लघुशंका जाने के लिए लोगों को कार्यालय परिसर से बाहर खुले में जाना पड़ता है, क्योंकि पेशाबघरों में विभाग के कर्मचारियों ने कबाड़ भर रखा है।

इस संदर्भ में यातायात अधिवक्ता संघ ने कई बार प्रशासन से लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों तक को लिखित शिकायतें की लेकिन  कोई स्थायी समाधान नही हुआ।

यातायात अधिवक्ता हनुमान शर्मा, पूनमचन्द पूनिया, गौरीशंकर सांखला, रवीन्द्र गहलोत आदि ने इस संदर्भ में परिवहन आयुक्त को इन समस्याओं से अवगत करवाने का निर्णय लिया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.