वामपंथी किसानों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

2281
किसानों
लोकसभा सभापति को भेजा ज्ञापन

बीकानेर। केन्द्र और राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आज अखिल भारतीय किसान सभा और माकपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर यहां दर्जनों वामपंथी किसानों ने अपनी गिरफ्तारी दी।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने कलक्टर कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को शहर में अन्यत्र स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे गिरधारी महिया ने बताया कि सरकार ने भूमिपुत्रों के साथ धोखा किया है। वर्तमान में भूमिपुत्रों को दो मुद्दों पर तुरन्त राहत मिलनी चाहिए।

एक तो भूमिपुत्रों का पूर्ण कर्जा माफ किया जाए। दूसरा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। जिससे किसान अपने आपको पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। सरकार घोषणा तो कर देती है लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाती है। जिससे किसानों की समस्याएं दोगुनी बढ़ जाती हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते भूमिपुत्रों को राहत नहीं दी गई तो किसान व्यापक आन्दोलन करेंगे। इससे पहले प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी मांगों का लोकसभा स्पीकर के नाम का ज्ञापन कलक्टर को सौंपा।

प्रदर्शन करने और गिरफ्तारी देने वालों में गिरधारी महिया के साथ लालचन्द भादू, जेठाराम लाखूसर, मोहनलाल, भरत कस्वां, काननाथ सिद्ध, मुखराम गोदारा, भंवरलाल ओझा, नारायण नैण सहित अखिल भारतीय किसान सभा, माकपा और एसएफआई के कार्यकर्ता शामिल थे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.