साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, भारत में बेअसर

2324
सूर्य ग्रहण

इसके बाद अगले वर्ष 6 जनवरी को होगा सूर्य ग्रहण

बीकानेर। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को होगा। अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में हो रहा ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.32 मिनट पर शुरू होगा और लगभग 5 बजे समाप्त होगा।

ज्योतिषियों के अनुसार इस सूर्य ग्रहण से सिंह, वृश्चिक, तुला और कुंभ राशि वालों पर असर रहेगा। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या भी है।

यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल नहीं माना जाएगा। इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिम एशिया, दक्षिण कोरिया, मॉस्को, चीन जैसे कई देशों के लोग देख पाएंगे।

भारत में इस आंशिक सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले 1.32 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इससे पहले इसी वर्ष में  15 फरवरी और 13 जुलाई को हुआ था। वर्ष-2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे, जिसमें पहला  6 जनवरी को, दूसरा  2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त को होगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक खगोलिय घटना है। इस प्रकार की घटनाओं से ब्रह्माण्ड के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए मिलता है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.