भारी मात्रा में नशीली टेबलेट्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार

तस्करी में उपयोग ली गई कार जब्त, महाजन थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर। जिले की महाजन थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 हजार ट्रामाडोल नशीली टेबलेट और तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की है।

​पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार, यह कार्रवाई अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर जैतपुर पुलिस चौकी के आगे नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुईं। पुलिस ने कार सवार आरोपी युवक जीतराम, निवासी सरदारपुरा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

​इस पूरी कार्रवाई को जैतपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्रसिंह बिश्नोई के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। नशा तस्कर को दबोचने वाली इस टीम में हेड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल राजेशकुमार भाखर, नेतराम, पवन, दलजीतसिंह और रामपाल शामिल रहे। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नशे के मुख्य नेटवर्क और इसके खरीदारों का पता लगाया जा सके।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

Newsfastweb: