महंत रामनाथजी महाराज व यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका के सान्निध्य में हुआ उद्घाटन
कुम्हार समाज सामूहिक विवाह समिति के कार्यालय का सोमवार को रानी बाजार में जिला उद्योग केंद्र के सामने भंवर मंगलाव के भवन में उद्घाटन किया गया। समिति के उपसचिव किशनलाल संवाल ने बताया कि उद्घाटन गोरक्ष पीठ के महंत रामनाथजी महाराज व यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका के सान्निध्य में हुआ। उद्घाटन अवसर पर कुम्हार समाज के अनेक लोग शामिल हुए। संवाल ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर चंपालाल गेदर, सोहनलाल मंगलाव, अशोक बोबरवाल, पप्पू लखेसर, सागरमल माहर, नारायणदास मंगलाव, आसुराम खुडिय़ा, बाबूलाल गेदर, हरी जालप, मूलचंद बोरावड़, रामलाल भोभरिया, रामचंद्र घोड़ेला, महावीर जालप, बाबूलाल कुम्हार तथा भंवरलाल मांगर सहित अनेकजन उपस्थित रहे।













