तुम मंदिर के लिए पहल करो, मैं मस्जिद बना कर दूंगा

2535

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर का बड़ा बयान

एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले पर सरकार की आलोचना करके चर्चा में आने वाले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में हैं। देवकी नंदन ठाकुर इन दिनों यूपी के कानपुर शहर में कथा कहने के लिए आए हैं। देवकी नंदन ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए कानपुर के मोतीझील से लेकर आनंदेश्वर मंदिर तक पदयात्रा निकाली है।

अपनी पदयात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ठाकुर ने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय ये बात मान ले कि अयोध्या राम की है और वहां राम मंदिर बनना चाहिए, तो मुझे चाहे पूरा जीवन लगाना पड़े मैं उनके लिए बहुत सुन्दर सी मस्जिद बनवाऊंगा।

देवकी नंदन ठाकुर ने मीडिया से कहा,” हम सुप्रीम कोर्ट तक अपने मन की बात पहुंचाना चाहते हैं। हम 70 साल से राम मंदिर बनने का इंतजार कर रहे हैं। हम लोग सनातन धर्म को मानते हैं। प्रेम और सद्भाव से अपनी बात रखते हैं। हमें सिर्फ एक लिमिट बता दी जाए कि हमें और कितना इंतजार करना है?

सभी लोग तो सुप्रीम कोर्ट में अर्जी नहीं डाल सकते हैं। इसीलिए हम सभी मिलकर जा रहे हैं। इसे सुप्रीम कोर्ट की अर्जी ही समझें। कथावाचक ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, हम लोग भारत भारत में रहते हैं कोई इंग्लैंड या अमेरिका में नहीं रहते हैं।

भारत में हमारा संविधान भी कहता है हमारे यहां भावनाओं की क़द्र है, हमारे यहां धर्म की क़द्र है। अयोध्या में जितने सबूत मिले हैं क्या वो वाल्मीकि रामायण के नहीं हैं? क्या हमें ये बताना होगा कि राम अयोध्या में आये थे? राम अयोध्या में आये थे उसका प्रमाण वाल्मीकि रामायण है। उसका सबूत पुराण है और जो तथ्य मिले हैं वो भी राम जी के पक्ष में हैं। इसके बाद कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने परमट घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया।

इस दौरान खूब श्रद्धालुओं का सैलाब भी उमड़ा। पनकी हनुमान मंदिर के महंत श्रीकृष्ण दास इस रैली में करीब पांच हजार महिलाओं, बच्चों और युवाओं क साथ आए थे। रैली में शामिल लोगों के हाथों में मंदिर बनाने के नारे लिखे हुए थे। इस यात्रा में शामिल लोग पांच किमी पैदल चलकर परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे। इस यात्रा में करीब करीब ढाई घंटे का वक्त लगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.