कर्नाटक : कुमारस्वामी मुख्यमंत्री और जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बनें

2398

बेंगलुरु। भाजपा के दो दिन के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के 24वेंं मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सदन में 37 विधायकों वाले जनता दल (ध) के नेता कुमारस्वामी कांग्रेस के 78 विधायकों के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। कुमारस्वामी के साथ कांग्रेस के जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। परमेश्वर दलित समुदाय से आते हैं। कुमारस्वामी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समारोह में मेजबान की भूमिका में थे

 

 

आज के शपथग्रहण समारोह में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा उल्लेखनीय है। सोनिया गांधी जहां मायावती के हाथ थामें दिखाईं दीं वहीं ममता बेनर्जी और सीताराम येचुरी जैसे धुर विरोधी एक मंच पर नजर आए। विपक्षी नेताओं में सबसे युवा तेजस्वी यादव पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी नेताओं से मिले तो राहुल गांधी प्रफुल्लित अंंदाज में दिखे। बुजुर्गों में जहां शरद पंवार पहुंचे तो वहीं अब तक राजग के घटग रहे पड़ौसी राज्य के चंद्रबाबू नायडू भी मंच पर थे। अखिलेश जहां ‘बुआ’ मायावती से बतियाते दिखे तो समाचार अरविंद केजरीवाल के पहुंचने के भी हैं।

ये सभी धेर्य और समझदारी के साथ 2019 के चुनावों तक सामंजस्य बनाए रखते हैं तो शाह और मोदी की सभी बाजियों को मात दे सकते हैं। हालांकि इस जमावड़े का ठीक ऐसे ही जमें रहना लगभग असंभव है।

फिल्म निर्माता और राजनेता कुमारस्वामी का पूरा नाम हरदनअली देवगौड़ा कुमारस्वामी है। कर्नाटक जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) के वर्तमान में अध्यक्ष कुमारस्वामी 1996 से सक्रिय राजनीति में हैं और कनकपुरा लोकसभा क्षेत्र से पहलीबार सांसद चुने गए।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.