न्याय के लिए किन्नरों ने लगाई एसपी से गुहार

2535

बीकानेर। किन्नरों (kinnars) का विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को बीकानेर की किन्नर मुुखिया के नेतृत्व में समाज के मौजीज किन्नरों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।

मुखिया किन्नर रजनी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है कि किन्नर समाज में कुछ युवा फर्जी किन्नर बन कर घुस आए हैं, जो किन्नरों की हवेली और इलाके में आधा हिस्सा मांग रहे हैं। जब उन्हें आधा हिस्सा नहीं दिया तो वे अपने अन्य साथियों के साथ हवेली में जबरन घुस आए और वहां मौजूद हम सभी किन्नरों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं जीया उर्फ रिषभ रामावत ने अपने हाथ पर खुद ही वार कर चोटिल हो गया और हमारे खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। फर्जी किन्नर बने युवा हमेें धमकियां भी दे रहे हैं। हमने भी आरोपी फर्जी किन्नरों के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

किन्नरों के प्रतिनिधिमण्डल ने न्याय नहीं मिलने की सूरत में महारैली करने की चेतावनी भी दी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.