बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी होंगे

193 वोटों से की जीत हासिल

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के चुनाव आज सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर जुगल राठी विजयी हुए।

जानकारी के मुताबिक राठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी वीरेन्द्र किराडू को भारी मतों से पराजित किया। जुगल राठी को कुल 235 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी वीरेन्द्र किराडू को सिर्फ 42 वोट ही मिल सके। इस प्रकार राठी ने 193 मतों से जीत हासिल की और उद्योग मण्डल के अध्यक्ष बने।

कुल 389 सदस्यों में से 278 ने मतदान मेंं हिस्सा लिया जिन में से एक मतदाता का मत रद्द माना गया।

Newsfastweb: