जुगल ने शॉट लगा कर इनडोर गेम्स का किया शुभारम्भ

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

माहेश्वरी समाज द्वारा डागा चौक स्थित महेश भवन में इनडोर गेम्स का शुभारम्भ किया गया। आयोजन से जुड़े पवन राठी ने बताया कि समाजसेवी व उद्योगपति जुगल राठी ने बैडमिंटन शॉट खेलकर इनडोर गेम्स का शुभारम्भ किया। महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष रेखा लोहिया ने बताया कि माहेश्वरी महिला समिति की ओर से आयोजित यह गेम्स 8 व 9 जून तक चलेंगे। गैम्स के मुख्य प्रभारी सर्वसमिति से श्रीरतन मोहता को बनाया गया है। चाँदरतन मूंधड़ा ने दीप प्रज्ज्वलन किया तथा इनडोर गेम्स आयोजन को सराहनीय बताया।

महिला समिति संरक्षिका किरण झंवर व सरला लोहिया ने बताया कि प्रथम दो स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जायेगा तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे। महिला समिति अध्यक्षा अंजली झंवर व मंत्री कंचन राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में चैस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लूडो, कैरम व ब्लैक क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

श्रीया राठी ने बताया कि उद्घाटन के दौरान सूर्यांश चाण्डक, दीपक बिन्नाणी, ऋषभ लोहिया, मनमोहन बिन्नाणी, रितेश लोहिया, निशा झंवर, रमेश करनाणी, राजेश मोहता, सुनील सारड़ा, विभा बिहाणी, माला लखोटिया, चन्द्रकला कोठारी, सपना बागड़ी, कान्ता मोहता, रेणु झंवर, संतोष राठी, अनिता मोहता आदि कई समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अपनी न्यूज़ इस नम्बर पर भेजें

pawan bhojak 9252613331

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

 

Newsfastweb: