बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. के नए एमडी (प्रबंध निदेशक) सुमेरसिंह यादव होंगे। इस बारे में राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव पी.. रमेश ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं।
यादव उत्तराखण्ड में बिजली वितरण कम्पनी में एमडी रह चुके हैं। गौरतलब है कि पहले इस पद पर आरती डोगरा थीं। जिन्हें पिछले दिनों के प्रशासनिक फेरबदल में अजमेर कलक्टर के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया। तब से यह पद रिक्त था।










