जॉर्डन हत्याकाण्ड : आईजी ने एसपी के साथ किया मौका मुआयना

2351

पड़ताल में जुटे अधिकारियों की ली बैठक

श्रीगंगानगर। हिस्ट्रीशीटर विनोद श्योराण उर्फ जॉर्डन हत्याकांड के मामले में बीकानेर रेंज के आईजी बिपिन पांडे शनिवार को श्रीगंगानगर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर के साथ जवाहरनगर में घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आईजी के साथ सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित, प्रशिक्षु आईपीएस राजेश मीणा भी घटनास्थल पर गए थे।

इसके बाद आईजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और हत्याकांड की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करके मामले में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। मीटिंग में महिला पुलिस थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनियां, कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्रोई, सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप वालिया, जवाहरनगर पुलिस थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने आईजी को हत्या वाली गैंग के बारे में जानकारी दी और अब तक मिली सफलता के बारे में बताया। आईजी ने पुलिस अधिकारियों से इस हत्या का पर्दाफाश जल्दी करने के निर्देश दिए।

गौतरलब है कि जिम में जॉर्डन की हत्या करने वाली गैंग के सदस्यों की तलाश में पुरानी आबादी पुलिस थाना प्रभारी आनन्द गिला व यातायात शाखा के प्रभारी कुलदीप चारण शहर से बाहर हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.