जाग…जाग रै मतवाला भैरू…. देखें वीडियो

2650

भैरूनाथ के जन्मदिन पर रही भक्तों की धूम

बीकानेर khabar thenews.com भैरवाष्टमी पर बीकानेर में भैरव मंदिरों में विशेष शृंगार, पूजा-अर्चना व जागरणों का माहौल रहा। जाग जाग रै मतवाला भैरु थारी मनोहर गाउं रै, जंगल विच भैरूनाथ, ए सात सुख दुनिया रा…, म्हारै कोडाणे रो नाथ… जैसे भजनों की गूंज भैरव मंदिरों में सुनाई दी। महाभिषेक, छप्पन भोग आदि के साथ ही भैरव स्तोत्र पाठ व मंत्रों की भी गूंज रही।

स्थानीय सुरदासानी बगेची नत्थूसर गेट के बाहर चल रहे त्रिदिवसीय भैरवाष्टमी महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को सुबह पं. गोपाल ओझा के आचार्यत्व में सियाणा कोडाणा भैरूजी के 108 औषधिय द्रव्य एवं पंचामृत से महाभिषेक किया गया। कार्यक्रम के सह संयोजक पंकज व्यास ने बताया कि अभिषेक में किशन कुमार, राजकुमार, विनय, अजय सपत्नीक शामिल हुए। पं. अमित पुरोहित ने कोडाणा भैरूजी प्रतिमा का चांदी के मुकुट व छत्र से तथा संजीव व्यास ने सियाणा भैरूजी की प्रतिमा का स्वर्ण वर्क से विशेष शृंगार किया। शाम को भैरूनाथ के दरबार को पुष्पों एवं गुब्बारों से सजाया गया। मीडिया प्रभारी अजय पुरोहित ने बताया कि आरती से पहले भैरूजी के छप्पन भोग लगाया गया। आरती पश्चात छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जागरण में बृज रतन, मनोज, आशुतोष, मदनगोपाल ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शंकरलाल, गणपत पुरोहित, अभिषेक जोशी, मदनगोपाल, नारायण तथा मनोज भोजक सहित अन्य साथियों का विशेष सहयोग रहा।

नत्थूसर गेट स्थित शिव शक्ति साधना पीठ में भैरूजी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर पंडित प्रदीप किराडू के सान्निध्य में भैरुजी का चमेली के तेल एवं सुगन्धित द्रव्यों से रद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर रूपजी की मंडली द्वारा डेरू भजनो का आयोजन किया गया। फिऱोज़ खान ने भैरुजी के भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बसंत किराडू, श्याम अमरदीप, संदीप, मदन व्यास, कमल रंगा, बजरंग कुम्हार, केदार अग्रवाल, कैलाश स्वामी, सीताराम अग्रवाल, विशाल सेवग, प्रह्लाद सेवग आदि का सहयोग रहा।

गंगाशहर में महावीर वाटिका के पास भैरव मंदिर, काशी विश्वनाथ मार्ग पर ठिंगाल भैरव, रामपुरिया हवेली के पास पींचा भैरव, मोहता चौक, बारहगुवाड़, भुजिया बाजार, बैदों का बाजार, ठठेरा मोहल्ला, पीबीएम रोड सहित अनेक भैरव मंदिरों में भैरवाष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.