यहां भी अपनाया जा सकता है चुनाव से पहले मंदिर वाला फार्मूला

2450
मंदिर सियासत

देशनोक में करणी माता के दर्शन करने आ सकते हैं राहुल गांधी

बीकानेर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा में मंदिर सियासत वाला फॉर्मूला फिर से अपना सकते हैं। इसकी शुरुआत इसी साल 15 जुलाई के आसपास प्रदेश के किसी बड़े मंदिर से हो सकती है। संभावना है कि राहुल गांधी इस क्रम में जिले में देशनोक में स्थित सुप्रसिद्ध करणी माता मंदिर में सिर नवाने आ सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को दर्शन के लिए राज्य के महत्वपूर्ण मंदिरों की सूची भेजी है। इस सूची के आधार पर राहुल गांधी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वर्ष-2014 के चुनाव के बाद हाशिए पर पड़ी कांग्रेस खुद पर लगी हिंदू विरोधी छाप को हटाने में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसीलिए राहुल के मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पहले गुजरात और फिर कर्नाटक में चुनाव से पहले मंदिर दर्शन का फॉर्मूला कामयाब रहा है। प्रदेश में भी पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी राजस्थान आएंगे, यह तय है लेकिन कहां और किस धार्मिक स्थल पर जाएंगे यह अभी तय नहीं हो पाया है।

इन मंदिरों मेें जा सकते हैं राहुल

करणी माता मंदिर, सालासर बालाजी, सांवलिया सेठ, गोगामेड़ी, कैलादेवी मंदिर, तनोट माता मंदिर, ब्रह्माजी मंदिर पुष्कर, गोविंद देवजी, त्रिपुरा सुन्दरी।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.