गंगाशहर में आईपीएल मैच को बड़ी स्क्रीन पर देखकर लोगों ने लुत्फ उठाया। गंगाशहर के व्यंजन ओपन रेस्त्रों में चेन्नई और मुंबई का फाइनल मैच देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। संचालक विकास पंचारिया ने बताया कि चेन्नई व मुंबई के मैच का रोमांच आखरी बॉल तक रहा और जैसे ही मुंबई की जीत हुई मैदान में धूम मच गई।
सत्यप्रकाश जोशी ने बताया कि लोगों ने ओपन रेस्त्रों में डिनर व फास्ट फूड के साथ मैच का मजा लिया।
विजयशंकर पंचारिया ने बताया कि मैच देखने आए प्रथम 20 सदस्यों को गिफ्ट भी दिया गया।












