बीकानेर। जिला कलक्टर डॉ.एन.के.गुप्ता ने कम उपलब्धि वाले विभागों को गंभीरतापूर्वक कार्य करने की हिदायत दी।
डॉ.गुप्ता ने रसद विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लेकिन लाभ से वंचितों के नाम जुड़वाने, उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन जारी करने, वंचितों को गैस कनेक्शन जारी करने की कार्ययोजना बनाने, कम उपलब्धि वाली गैस एजेंसियों को मुस्तैद करने, शत-प्रतिशत भामाशाह कार्डों का वितरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर, अतिरिक्त कलक्टर (नगर)शैलेन्द्र देवड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
एसडीएम-तहसीलदार करेंगे भौतिक निरीक्षण
कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को फील्ड मशीनरी मुस्तैद करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों के दौरान पाइपलाइन लीकेज, हैण्डपम्प दुरूस्तीकरण जैसी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। 31 मई तक प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार को पानी की 25-25 टंकियों का भौतिक सत्यापन करना होगा। इस दौरान उन्हें जांचना होगा कि टंकियों की सफाई कब हुई तथा वर्तमान में इनकी क्या स्थिति है। जांच के उपरांत रिपोर्ट उपलब्ध करवाने व टंकियों की सफाई नॉम्र्स के अनुसार करवाने की हिदायत दी।










