भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन ने मनाया स्थापना दिवस

2510
indian parjapti hiros

समाज में शिक्षा व रोजगार के साधन बढ़े, राजनीति में हो मजबूत नेतृत्व

बीकानेर। समाज में शिक्षा व रोजगार केे साधन बढ़े व राजनैतिक क्षेत्र में भी पहुंच बने। यह बात भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभगवान प्रजापति ने संगठन के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह में सामाजिक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कही।

रामपुरिया हवेली स्थित गुलाब-सुधा सदन में आयोजित इस वार्षिक समारोह में संगठन के संस्थापक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि कुम्हार समाज का अधिकतम निर्माण कार्य व माटी कला से जुड़ा होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पा रहा है, लेकिन गत वर्षों में समाज ने शिक्षा में व रोजगार के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। प्रदेश संयोजक व बीकानेर प्रभारी किशन प्रजापति ने बताया कि कुम्हार समाज में सबसे पहले स्नातक करने वाले संतराम की पुण्यतिथि मनाई गई तथा संगठन संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि समाजसेवा में कार्य करने वाले श्रीकुम्हार महासभा के अध्यक्ष पप्पू लखेसर तथा उपाध्यक्ष रामलाल हलवाई सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि हीरोज संगठन के तहत अनेक ऐसी गतिविधियां की गई जिनसे स्वदेशी अपनाने व समाजहित सम्बन्धी कार्य किए गए जिनमें मुख्यत: 11 हजार दीपक जलाकर माटी के दीयों के प्रति जागरूकता फैलाई गई तथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। जिला सचिव चुन्नीलाल प्रजापत ने बताया कि पद्मश्री सम्मानित जयपुर के अर्जुन प्रजापति, चम्पालाल गेदर, डॉ. जयश्री मुरलीमनोहर, भंवरलाल मंगलाव, संजय भाई गरीवाला, पंकज कुम्हार, रमेश टाक, रामलाल हलवाई, सतीश सरोहा, मुकेश एन प्रजापति, श्रीनिवास प्रजापति, संजय जरीवाला सहित समाज के बहुत से बन्धु समारोह में मौजूद रहे

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.