पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी का मामला : राहुल गांधी का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगे नारे

2135

देशवासियों से सार्वजनिक माफी मांगने की उठी मांग

बीकानेर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजेडी नेता तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज करने के विरोध देश में बढ़ता जा रहा है। इसी विरोध के क्रम में आज बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर कलेक्ट्रेट पर राहुल गांधी और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना विरोध जताया।

 

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि यात्रा के नाम पर कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली देकर भारतीय राजनीति का सबसे शर्मनाक चेहरा दिखाया है। आज पुतला दहन के माध्यम से कांग्रेस को चेतावनी दी गई है कि अब देश ऐसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर मां-बहन को गाली देना लोकतंत्र का अपमान है। राहुल गांधी को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

 

शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा पीएम मोदी सिर्फ भाजपा के नेता नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि हैं। उनकी मां को गाली देना पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान है। यह भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर सीधा हमला है।

भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल ग़ैधर, महावीर चारण, श्यामसिंह हाडला, दिलीपसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, धमेंद्र सोलंकी, झमकू देवी, रामचंद्र सोनी, महेन्द्र ढाका, पवन स्वामी, कमल गहलोत, चंद्रप्रकाश शर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय काजला, मूलचंद मारू, नवीन बिश्नोई, विजयपाल कूकना, नरेश शाकद्वीपीय, बजरंग जाखड, श्रवण कुमावत, अजय जीनगर, कमल सैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi

#www.newsfastweb.com

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.