चैक में लाखों की रकम भर करवाया अनादरित, चोरी का मामला दर्ज

2308

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

कोटगेट थाने में धोखाधड़ी पूर्वक चैक अनादरित करवाने का मामला दर्ज किया गया है। जेएनवी निवासी हनुमान महिया ने चन्द्रकला चौधरी व एसबीआई गोगागेट बैंक कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दो चैक गुम हो गए थे जिसकी रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज करवा दी गई थी। प्रार्थी ने बताया कि उक्त आरोपियों ने चैक में तीन लाख व दो लाख की रकम भर कर एसबीआई गोगागेट में अनादरित करवा कर 138 एनआई एक्ट में मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया हे, जबकि मैंने उक्त चैक गुम होने की सूचना पूर्व में थाने व बैंक में दे दी थी।

दुकान में चोरी

नयाशहर थाने में पाबूबारी निवासी शौकत अली ने दुकान से चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दी गई रिपोअ्र के अनुसार प्रार्थी शौकत अली ने बताया कि 23 जनवरी की रात को उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने लेपटॉप, नगदी व दुकान में पड़ा सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.